Ayushman Bharat Arogya Card | प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड 2021: | Download Form
आयुष्मान कार्ड कैसे निकाले | PM Ayushman Bharat Golden Card Online Download | आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड डाउनलोड | जन आरोग्य गोल्डन कार्ड ऑनलाइन | Ayushman Bharat Yojana Golden Card | आयुष्मान भारत कार्ड | ayushman card list | pmjay.gov.in login | ayushman bharat registration
प्रिय मित्रों हम आज आपको आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड से संबंधित पूरी जानकारी देने के लिए जा रहे हैं | तो आपसे हम निवेदन करते हैं कि हमारे आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहिएगा | Ayushman Bharat Golden Card एक ऐसा कार्ड है जिसकी सहायता से देश का कोई भी व्यक्ति आयुष्मान भारत योजना में चुने गए सरकारी एवं करीबी अस्पतालों में अपना ₹500000 तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है |
Ayushman Bharat Golden Card जो है वह उन गरीब व्यक्तियों को दिया जाएगा जो आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी मिलेंगे | भारत सरकार के द्वारा आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है | तथा कोई भी आदमी जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आवेदन करने के पश्चात गोल्डन कार्ड को डाउनलोड भी आसानी से करा सकते हैं, या इसका प्रिंट आउट नजदीकी के पेपर जाकर निकलवा सकते हैं |

पीएम आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड क्या है?-Download Ayushman Bharat Golden Card
भारत देश के हर एक गरीब व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं | यह जो Ayushman Bharat Golden Card हैं केवल उन व्यक्तियों को मिलेंगे जिनका नाम आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड लाभार्थी लिस्ट में आया होगा | जो भी देश के इच्छुक लाभार्थी अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो वह बहुत ही आसानी से अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) मैं जाकर अपना आवेदन करा सकते हैं |
और वही व्यक्ति अपना जन आरोग्य कार्ड भी बनवा सकते हैं | प्यारे दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड से संबंधित संपूर्ण आवश्यक जानकारी जैसे कि इस कार्ड के लाभ क्या है? या आयुष्मान गोल्डन कार्ड से लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं? इसके दस्तावेज क्या हैं? आवेदन प्रक्रिया क्या है और आवेदन करने की स्थिति आदि बताने के लिए जा रहे हैं | प्रिय मित्रों Ayushman Bharat Golden Card से लाभ प्राप्त करने के लिए आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहे |
Read also - जन सूचना पोर्टल
अब आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनवाना हुआ बिल्कुल फ्री
प्यारे दोस्तों जैसे कि आप सभी व्यक्ति यह जानते हैं कि आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड योजना को सेंट्रल गवर्नमेंट सरकार के द्वारा 2017 में लॉन्च किया गया था | भारतीयों को इस योजना के अंतर्गत ₹500000 तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर मुहैया कराया जाता है | लगभग एक करोड़ 63 लाख से भी ज्यादा लाभार्थी इस योजना का लाभ ले रहे हैं | लाभार्थी आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के जरिए से किसी भी नजदीकी अस्पताल में जाकर अपना इलाज फ्री में करवा सकते हैं |
- भारत सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत पात्रता कार्ड को मुफ्त करा जा चुका है | जिसके लिए ₹30 का शुल्क का भुगतान करना पड़ता था | इस फैसले से गरीब परिवारों को काफी ज्यादा राहत मिलेगी | आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड योजना के लाभार्थी पात्रता कार्ड बनवाने के लिए सामान्य सेवा केंद्र से संपर्क करते थे तथा ग्रामीण स्तर के ऑपरेटर को ₹30 का भुगतान भी करते थे |
- जिसके बाद उन्हें यह कार्ड मिलता था | परंतु अब यह कार्ड लेना बिल्कुल पूरी तरह से मुफ्त है | परंतु अगर आपको आर्टिफिशियल कार्ड बनवाना है या आपको इस कार्ड को दोबारा से प्रिंट करवाना है तो आपको ₹15 का भुगतान अवश्य करना पड़ेगा | यह कार्ड लाभार्थियों को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के बाद दिया जाएगा |
NHA का CSC से समझौता
प्यारे दोस्तों हम आपको बता दें कि नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने सीएससी के साथ अब समझौता कर लिया है | जिसके अंतर्गत यह तय किया गया है कि पहली बार आ भारत आयुष्मान कार्ड बनवाने पर या जारी किए जाने पर नेशनल हेल्थ अथॉरिटी सीएससी को ₹20 का भुगतान करेगी | जिससे कि सिस्टम को और बेहतर से बेहतर बनाया जा सकता है |
इस समझौते का एक मुख्य उद्देश्य यह भी है कि इस योजना के तहत पीवीसी आयुष्मान कार्ड को तैयार किया जा सके | प्यारे दोस्तों आपको बता दें कि भारत आयुष्मान गोल्डन कार्ड का लाभ उठाने के लिए पीवीसी कार्ड का बनवाना ज्यादा अनिवार्य नहीं है | जिन लाभार्थियों के पास पुराने आयुष्मान कार्ड हैं तो उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा | पीवीसी कार्ड बनवाने का एक मैन मोटिव यह है कि इसके जरिए से अधिकारियों को लाभार्थी की पहचान करने में ज्यादा मुश्किल या दिक्कत नहीं पड़ेगी | अगर लाभार्थी के पास पीवीसी कार्ड है तो अधिकारी लाभार्थी की आसानी से पहचान कर सकते हैं |
Read also - प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 2021
आयुष्मान भारत अभियान के तहत किए गए 900000 लाभार्थियों के सत्यापन
प्यारे दोस्तों आपको बता दें कि 1 फरवरी 2021 से आपके द्वारा आयुष्मान अभियान आयुष्मान अभियान योजना के तहत संचालित किया जा रहा है | ग्रामीण और पिछड़े हिस्सों में इस अभियान के तहत रहने वाले लाभार्थियों को आयुष्मान योजना की सूचना दी जा रही है | और इसी के साथ-साथ उन्हें इस योजना के तहत आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड भी बनवाने के लिए उत्साहित किया जा रहा है | आपको बता दें कि इस समय जो यह अभियान चल रहा है वह पंजाब, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दूसरे केंद्र शासित प्रदेशों में इस अभियान को चलाया जा रहा है |
लाभार्थियों का सत्यापन भी इस अभियान के तहत ही किया जाता है | जिसके बाद उन सभी व्यक्तियों के गोल्डन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाता है | लाभार्थी के द्वारा यह गोल्डन कार्ड सीएससी केंद्र और यूटीआईआईटीएसएल केंद्र से भी निशुल्क लिया जा सकता है | 25 मार्च 2021 को 9.42 लाख आयुष्मान लाभार्थियों का सत्यापन इस अभियान के अंतर्गत किया जा चुका है | यह जो संख्या है अब तक की एक बहुत बड़ी ऐतिहासिक संख्या बन चुकी है | केवल छत्तीसगढ़ से ही छह लाख से ज्यादा लाभार्थियों का सत्यापन किया गया था | आपके द्वारा आयुष्मान अभियान के तहत पहली बार 1 दिन में इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थियों का सत्यापन किया गया है |
Ayushman Bharat Golden Card 2021@pmjay.gov.in
हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा इस योजना को साल 2018 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण मिशन के अंतर्गत शुरू किया गया था | देश के आर्थिक रूप कमजोर परिवारों को इस जन आरोग्य योजना 2021 के अंतर्गत ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा सेंट्रल गवर्नमेंट की तरफ से दिया जा रहा है | जिससे कि व्यक्ति अपनी बीमारी का इलाज अस्पतालों में ₹500000 तक का फ्री करवा सकते हैं | यह जो योजना है वह देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है जिससे भारत देश को स्वस्थ बनाने में मदद मिलेगी | और हमारा देश आगे की और भी बढ़ेगा |
पीएम के द्वारा जन आरोग्य योजना 2021
1350 उपचार इस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत जैसे सर्जरी, मेडिकल डे केयर ट्रीटमेंट और डायग्नोस्टिक आदि पैकेज को सम्मिलित किया गया था | लेकिन अब हम आपको बता दें कि इसमें 19 और आयुर्वेदिक, यूनानी उपचार, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक पैकेट को भी शामिल किया जा चुका है | देश के जो भी गरीब व्यक्ति हैं वह इन सारी बीमारियों का इलाज इस जन आरोग्य योजना के तहत अपना गोल्डन कार्ड बनवा कर अपने नजदीकी और सरकारी अस्पतालों में जाकर मुफ्त में अपना इलाज करवा सकते हैं | और अपनी बीमारी से मुक्त हो सकते हैं | आपसे इस योजना के दौरान अस्पतालों में किसी भी तरीके का शुल्क नहीं लिया जाएगा | देश के व्यक्ति जल्दी से जल्दी अपना गोल्डन कार्ड जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर बनवाने अस्पतालों में जाकर इसका लाभ उठाएं |
पीएम आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड
आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड 2021 लेने के लिए पात्रता की प्रक्रिया
जो भी देश के लाभार्थी हैं अगर वह आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड की सूची में पात्रता के अनुसार शामिल होंगे वही व्यक्ति जन आरोग्य गोल्डन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं | प्यारे दोस्तों हमने आपको इसकी पूरी जानकारी की प्रक्रिया निम्न प्रकार दी है | हमारे बताए गए निम्न तरीकों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनको फॉलो करें |
- सर्वप्रथम आपको आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा |
- इस होम पेज पर आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को डालना होगा |
- इसके बाद आखिर में जनरेट OTP पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के तुरंत बाद ही आपके पंजीकृत मोबाइल फोन पर एक OTP आ जाएगा |
- फिर आप खाली बॉक्स में इस OTP को दर्ज करना होगा |
- फिर इसके बाद आपके सामने कुछ विकल्प खुलकर आ जाएंगे | जैसे-
- नाम से
- मोबाइल नंबर से
- राशन कार्ड के द्वारा
- आर एस बी आई यू आर एन द्वारा
- वंचित विकल्प पर क्लिक करके अपना नाम खोजें |
- इसके बाद पूछी गई सारी जानकारी आप सही सही से भरें |
- फिर इसके बाद इन सब खोज का परिणाम आपके सामने आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा |
Comments
Post a Comment